03जेएनडी09-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए स्टाफ ने अवैध पिस्तौल के साथ आरोपी मोर पत्ती, नरवाना निवासी लक्ष्य उर्फ लक्खा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए स्टाफ जींद इंचार्ज निरीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए उचाना से नरवाना की ओर जा रही थी। टीम डूमरखा कला बस अड्डा के पास पहुंची तो सूचना मिली कि मोर पत्ती, नरवाना निवासी लक्ष्य उर्फ लक्खा अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। वहां बताए गए हुलिया अनुसार एक युवक दिखाई दिया जो पुलिस गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल 32 बोर बरामद हुआ। इसे खोलकर चैक किया तो मैगजीन से दो कारतूस लोड मिले।