जुलाना। क्षेत्र के मालवी गांव से जुलाना थाना पुलिस ने 11 बोतल अवैध शराब के साथ मालवी गांव निवासी राकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मालवी गांव में एक युवक अवैध शराब बेचने का काम करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक युवक को काबू किया और उसके कब्जे से 11 बोतल अवैध शराब की बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान मालवी गांव निवासी राकेश के रूप में हुई है। जुलाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।