29जेएनडी08: अधिकारियों की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष कुमार फोगाट। स्वयं
सफीदों। एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची में स्थाई तौर पर शिफटिड वोटरों, डीएसई, पीएसई व मृतक लोगों की वोट काटकर दो दिन के अंदर उनमें सुधार करें।
इसमें पांच जनवरी 2024 तक मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन का कार्य करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस भी बीएलओ का कार्य पूरा नहीं हुआ है उसकी शीतकालीन छुट्टी रद्द की जाएगी। एसडीएम मनीष कुमार शुक्रवार को चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव से जुडे सुपरवाइजर व सक्रिय बूथ लेवल अधिकारी ही इसके मजबूत स्तंभ होते है। इन दोनों के बिना लोकतंत्र की परिकल्पना करना बेइमानी होगी। इसके लिए यह जरूरी है कि इन दोनों की सहभागिता से मतदाता सूची तैयार करने की जो प्रक्रिया है उसके शुद्धिकरण व पारदर्शिता से सरलीकरण किया जाए। ताकि मतदान के दौरान मतदाता सूची में किसी प्रकार की कोई त्रुटि नजर न आए। इस अवसर पर बीआरसी सुरेश मलिक, विक्रम, राजेश, अनिल, निर्वाचन कानूनगो नरेश कुमार, सत्यप्रकाश, उमेद व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।