जुलाना। क्षेत्र के देशखेड़ा गांव के पास से जुलाना थाना पुलिस ने 800 ग्राम चरस के साथ देवरड़ गांव निवासी प्रकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुलाना थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी पर सवार होकर देवरड़ से देशखेड़ा की ओर नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर युवक को काबू किया। उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 800 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक की पहचान देवरड़ गांव निवासी प्रकाश के रूप में हुई।