फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दिए फाइनेंसरों की जांच के निर्देश

Mon, 19 Jun 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। फाइनेंसरों की प्रताड़ना से आहत होकर पिछले दो दिन में दो लोगों की मौत को एसपी सुमित कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में जितने भी फाइनेंसर हैं। उनकी जांच की जाए। अब पुलिस बिना लाइसेंस के ब्याज का धंधा करने वाले फाइनेंसरों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करेगी। इसमें आमजन को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि जरूरतमंद व्यक्तियों को ऋण देकर मनमाना ब्याज वसूल करने और समय पर पैसे न चुका पाने पर उस पर भारी भरकम पेनल्टी लगाकर अचल संपत्ति हड़पने के प्रयास की शिकायतें मिली हैं। इसके अलावा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित हुए व्यक्ति या उसके परिजनों के आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने को मद्देनजर रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति ब्याज पर पैसे देकर अधिक ब्याज लगा कर पैसे देने बारे दबाव डालता है, तो उसकी तुरंत पुलिस को शिकायत करें। उन्होंने सभी थाना प्रबंधक को आदेश दिए है कि ऐसे फाइनेंसरों के ठिकानों को चिह्नित करें और पीड़ित व्यक्ति की शिकायत मिलते ही उस पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें