02जेएनडी30-पुलिस गिरफ्त में नशा तस्कर। संवाद
नरवाना। सीआईए स्टाफ ने हंसडेहर गांव से नशा तस्कर को प्रतिबंधित दवा की 400 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हंसडेहर गांव निवासी मदन गोपाल उर्फ पाली के रूप में हुई है।
इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम उनकी टीम एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में हंसडेहर गांव में मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि मदन गोपाल गांव में प्रतिबंधित दवा बेचने का काम किया जाता है। इस समय व्यक्ति अपने घर के पास बड़ी मात्रा में दवा को लेकर खड़ा है। सीआईए टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। सीआईए टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेेने पर उसके पास से ट्रामाडोल की 400 गोलियां मिलीं। गढ़ी थाना पुलिस में मदन गोपाल उर्फ पाली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
02जेएनडी30-पुलिस गिरफ्त में नशा तस्कर। संवाद