फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चोरी की नंबर प्लेट लगी आइशर गाड़ी में झोटा ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 27जेएनडी10-पुलिस गिरफ्त में चोरी की गई नंबर प्लेट और आइशर गाड़ी के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्
विज्ञापन
जींद। थाना सदर सफीदों पुलिस ने चोरी की नंबर प्लेट लगी लाल रंग की आइशर गाड़ी में झोटा ले जा रहे आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव कैराना निवासी आशु को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हैबतपुर निवासी रोशन लाल ने एफआईआर में बताया था कि उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है। आशंका जताई थी कि चोरी की गई नंबर प्लेट का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
26 अक्तूबर को नाकाबंदी के दौरान लाभ सिंह होटल के पास जींद की तरफ से आ रही लाल रंग की आइशर गाड़ी को रुकवाया गया। चालक से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान आशु निवासी कैराना, शामली (उत्तर प्रदेश) बताई, लेकिन वह गाड़ी के दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान गाड़ी में एक झोटा मिला जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें