फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तार चोरी करने के दो मामलों का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों सदर थाना पुलिस ने ट्यूबवेल से तार चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कश्तूरीलाल निवासी सफीदों के रूप में हुईं है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अमित ने बताया कि बहादुरपुर गांव निवासी जगजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि उसके खेत में लगे ट्यूबवेल से लगभग 112 फुट केबल चोरी हो गया। वहीं एक अन्य मामले में सिल्लाखेड़ी गांव निवासी परमजीत ने सदर थाना सफीदों में खेत से केबल चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। पुलिस ने दोनों मामलों को संज्ञान में लेते हुए एएसआई सुरेश ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सफीदों निवासी कश्तूरीलाल को काबू करके उससे चोरी का सामान बरामद कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें