फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जमीन विवाद में फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 05जेएनडी08-पुलिस गिरफ्त में फायरिंग करने का आरोपी कुलदीप। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। अलेवा थाना पुलिस ने जमीन विवाद के दौरान फायरिंग करने के मामले में दुड़ाना निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया। दुड़ाना निवासी जसविंद्र कौर ने एफआईआर में बताया था कि उनके देवर की हिस्सेदारी वाली जमीन पर आरोपी कुलदीप ने अवैध कब्जा किया हुआ था। 22 मई को जब वह खेत में मेंड़ निकाल रहे थे तभी आरोपी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के छर्रे उनके पति और खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों को भी लगे। पुलिस ने मामले में गठित एसआईटी की जांच के बाद आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें