फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 3.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी10-पुलिस गिरफ्त में ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 3.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी जिला पटियाला के जंड मंगौली निवासी मनदीप (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सिवानामाल निवासी राजकुमार ने एफआईआर में बताया था कि अप्रैल में उनके फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को उनका भांजा विनोद बताया जो कई वर्षों से न्यूजीलैंड में रहकर नौकरी कर रहा है।
आरोपी ने रिश्तेदारी का भरोसा जताते हुए शिकायतकर्ता को विश्वास दिलाया कि उसने उनके बैंक खाते में 3.50 लाख रुपये भेज दिए हैं और उसे रोहतक में प्लॉट खरीदना है। कुछ समय बाद उसने दोबारा संपर्क कर बताया कि भेजी गई राशि फ्रॉड की है जिसके कारण उसे विदेश में पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने दबाव बनाते हुए उक्त राशि तत्काल वापस भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता तकनीकी जानकारी और ऑनलाइन बैंकिंग से अनजान होने के कारण आरोपी की बातों में आ गया और अपने परिचितों के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों और क्यूआर कोड पर अलग-अलग किस्तों में कुल 3.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा दिए। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि उनके खाते में पैसे नहीं आए। इसके बाद भांजे से संपर्क करने पर उन्हें साइबर धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रभारी उप निरीक्षक जगदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें