जींद। उचाना में ढाबे पर बैठे युवक के साथ मारपीट करने के आरोपी सुदकैन कलां निवासी विनोद उर्फ मोहन को उचाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव घसाे कलां निवासी राहुल ने कहा कि 16 मई की रात को वह और सुमित अपनी कार में खाना लेने के लिए हाईवे स्थित एक होटल में गए हुए थे। वहीं पर पहले से सुदकैन कलां निवासी रवि मौजूद था। उसी दौरान आठ-नौ लड़के आए और रवि से झगड़ा करने लगे। उसने व सुमित ने रवि का बीचबचाव किया तो सुदकैन कलां निवासी मोहन ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। एसआई राजेंद्र ने कहा कि सुदकैन कलां निवासी विनोद उर्फ मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद