जींद। खटकड़ गांव में खेत में धान में पानी लगाने गए किसान की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया। पुलिस को दिए बयान में खटकड़ निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनका 45 वर्षीय भाई सुरेंद्र रविवार सुबह धान में पानी लगाने के लिए गया था। जब वह खेत में लगभग नौ बजे पहुंंचा तो उनका भआई बेसुध पड़ा मिला। वह उसे लेकर नागरिक अस्पताल गया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित क दिया। उचाना थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा सौंप दिया है। संवाद