जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी पर सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने खाने की चीज का लालच देकर बच्चे को खेत में ले जाकर कुकर्म किया है। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, बच्चे ने घटना के बाद घर आकर आपबीती बताई। इसके बाद बच्चे को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सदर थाना के एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि बच्चे का मेडिकल करवाया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद