08जेएनडी18-मालखाने का निरीक्षण करते आईजीपी कुलदीप सिंह यादव। स्रोत पुलिस
जींद। पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज हिसार कुलदीप सिंह यादव ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित मालखाना का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मादक पदार्थों का वजन की जांच कर बारीकी से अवलोकन किया। एसपी कुलदीप सिंह ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता और जवाबदेही पुलिस कार्यप्रणाली की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मालखाना प्रबंधन की सख्त निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड में शत-प्रतिशत शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप अधीक्षक उचाना संजय कुमार, प्रबंधक लाइन अफसर निरीक्षक नफेसिंह, जिला मालखाना प्रबंधक उप निरीक्षक विरेंद्र सिंह, सीडीआई, टीएसआई, एमटीओ भी मौजूद रहे। संवाद