फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्राले में जा घुसी कार, दो दोस्तों की मौत

Fri, 02 Dec 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नरवाना
विज्ञापन
ट्रक के नीचे घुसने से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : jind
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। 
विज्ञापन


बुधवार रात ढाकल गांव का संदीप अपने दोस्त सतीश के साथ अपनी कार में हिसार फाटक की तरफ जा रहे थे। रेलवे फाटक से कुछ पहले कोहरे में दिखाई नहीं देने के कारण उनकी कार सड़क पर खड़े ट्राले के नीचे जा घुसी। इससे दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई सतीश ने बताया कि रात लगभग दो बजे उन्हें सूचना मिली कि हिसार-चंडीगढ़ फाटक के निकट एक कार व ट्रक की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार से शराब भी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आमने-सामने भिड़े दो ट्रक 
हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव सच्चाखेड़ा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक ट्रक का चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। दूसरे तेल कंटेनर के ड्राइवर को गंभीर हालत में हिसार के अस्पताल में ले जाया गया। तेल कंटेनर हिसार की ओर से आ रहा था। घना कोहरा के कारण सामने से आ रहे ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि तेल कंटेनर के परखचे उड़ गए। ग्रामीणों की सहायता से जेसीबी मशीन द्वारा चालक को बाहर निकाला गया। बाद में उसे इलाज के लिए हिसार ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें