फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और थ्री व्हीलर की टक्कर, दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
घायल महिला को पीजीआई रेफर करते हुए। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 गांव घिमाना के बस अड्डे के निकट सोमवार शाम को ट्रक व थ्री व्हीलर की टक्कर में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया। दोनों शवों की पहचान न होने के चलते शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव हैबतपुर निवासी थ्री व्हीलर चालक राजेश उर्फ राजू हिसार के गांव बांस से सवारियों को भरकर जींद की तरफ आ रहा था। जब वह गांव घिमाना के बस अड्डे के निकट पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इसमें थ्री व्हीलर में सवार चालक राजेश उर्फ राजू, गांव कुराड़ कैथल निवासी दिलबाग, उसकी पत्नी सुनीता, गांव बीबीपुर निवासी विकास, अनिल घायल हो गए। थ्रीव्हीलर में सवार 35 वर्षीय एक महिला व एक व्यक्ति की मौत हो गई, लेकिन दोनों की पहचान संभव नहीं हो सकी। हादसा होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला सुनीता की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों के शवों की पहचान नहीं होने के चलते नागरिक अस्पताल के शव गृह में रख दिया। थ्री व्हीलर में सवार दिलबाग ने बताया कि वह अपने ससुराल गांव भाटौल हुआ था। जब वह गांव बांस के अड्डे पर पहुंचे तो थ्री व्हीलर में सवार हो गए। जब वह गांव घिमाना के निकट पहुंचे तो हादसे का शिकार हो गए। मामले के जांच अधिकारी यशवीर ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है। फिलहाल उनकी पहचान संभव नहीं हुई। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें