फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एचपीएससी की बैठक में शैक्षणिक व प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन
बैठक में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि।
विज्ञापन
गन्नौर। सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों की हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कान्फ्रेंस (एचपीएससी) की बैठक सीसीएएस जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई। अध्यक्षता एचपीएससी सोनीपत के अध्यक्ष एवं ऋषिकुल वर्ल्ड अकादमी सोनीपत के निदेशक नीरज शर्मा ने की। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के निदेशक, प्राचार्य और प्रतिनिधि शामिल हुए। शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। नीरज शर्मा ने प्राचार्यों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां और विचार साझा किए। प्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग और समन्वय से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में सीसीएएस जैन स्कूल की निदेशक भूषण भाटिया, प्रधानाचार्या शालिनी जैन, प्रयास इंटरनेशनल स्कूल के अमित बत्रा, हैप्पी चाइल्ड स्कूल के संजय नागपाल, रौनक पब्लिक स्कूल के प्रमोद कौशिक और अपोलो इंटरनेशनल स्कूल के राजीव मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें