फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रोफेसर का पुतला

विज्ञापन
07जेएनडी21-सीआरएसयू में प्रोफेसर का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय में वीरवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एक प्रोफेसर का पुतला फूंका। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने 28 अक्तूबर को विद्यार्थियों से अभद्र तरीके से व्यवहार किया था। इसके बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय की कुलसचिव से अपनी मांग रखी।
विज्ञापन

सोमवार तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो कुलपति कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संयोजक रोहन सैनी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय से जुड़ी जानकारी लेने के लिए कोई आरटीआई लगाता है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है या फिर झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी जाती है। इस अवसर पर परमिंदर सिंह, भावना, प्रतीक, हितेश राठी, मयंक, भरत, कृष्णा धींगरा, राकेश जोशी, अमित, शुभम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें