संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। एबीवीपी ने सीआरएसयू में यूजी दो, चार और पीजी दो सेमेस्टर की स्पेशल चांस की परीक्षाएं करवाने की मांग की। पिछले वर्ष भी विद्यार्थियों के हित को देखते हुए तत्कालीन कंट्रोलर ने उनकी इस मांग को माना था। इस विषय में 23 अगस्त 2024 को नोटिस भी जारी हुआ था। 15 दिन पहले भी एबीवीपी ने यूनिवर्सिटी से मांग की थी, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसको लेकर को भी अधिसूचना जारी नहीं की ।
जिला संयोजक वीर सैन ने बताया कि यूजी नॉन एनईपी कोर्स के रिवॉल्यूशन रिजल्ट जारी करे, क्योंकि विद्यार्थियों को आगे एडमिशन लेने में समस्या हो रही है और यूजी छह सेमेस्टर पीजी चार सेमेस्टर के विद्यार्थियों को स्पेशल चांस की फॉर्म की अंतिम तिथि 29 अगस्त है और बीएड के रिवॉल्यूशन रिजल्ट जारी किया जाए।
एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया कि बीए एलएलबी चार सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट जारी करे और कुछ कोर्स का 1, 3 सेमेस्टर रिवॉल्शन रिजल्ट जारी भी नहीं हुआ है। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा रिजल्ट जारी करने में देरी की गई तो एबीवीपी इकाई विरोध करने पर मजबूर होगी।