फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन को लेकर एबीवीपी व एसएफआई में तकरार

Sun, 28 Feb 2016 12:09 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय में छात्र संगठन एबीवीपी व एसएफआई ने शनिवार को आमने-सामने सभा कर अलग-अलग मंच पर चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाया। इस दौरान महाविद्यालय में तनातनी का माहौल रहा और आयोजन को लेकर एबीवीपी व एसएफआई छात्रों के बीच बहस भी हुई। तनाव का माहौल देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की निगरानी में दोनों संगठनों ने शहादत दिवस मनाया और अलग-अलग मंच पर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सुबह महाविद्यालय के प्रांगण में शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए  सभा की। कुछ ही देर बाद वहां एसएफआई कार्यकर्ता भी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पहुंच गए और जहां एबीवीपी की सभा चल रही थी, उसी के सामने एकत्रित होकर सभा शुरू कर दी।
विज्ञापन

 इस दौरान दोनों छात्र संगठनों में नारेबाजी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। महाविद्यालय प्राचार्य ने दोनों संगठनों के छात्रों को समझाते हुए एक ही मंच पर कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान करते हुए कहा कि देशभक्त सभी के आदर्श हैं, उनके नाम पर आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए। माहौल बिगड़ता देख प्राचार्य ने पुलिस को सूचना दी।
 पुलिस की मौजूदगी में दोनों छात्र संगठनों ने अलग-अलग मंच पर कार्यक्रम का आयोजन कर चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी।

पुतला फूंकने को लेकर हुआ था विवाद
एसएफआई व एबीवीपी में मतभेद रहे हैं। कुछ दिन पहले पुतला फूंकने को लेकर दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे के साथ मारपीट की। दोनों संगठनों में विचारिक मतभेद होने की वजह से महाविद्यालय में कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर तनाव का माहौल बना रहता है।

एसएफआई कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
एबीवीपी कार्यकर्ता महाविद्यालय प्रशासन से अनुमति से कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे। एसएफआई कार्यकर्ता वहां आकर नारेबाजी करने लगे और उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई अनुमति भी नहीं ली। एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी करने से कक्षाएं प्रभावित हो रही थी, इस वजह से महाविद्यालय प्रशासन ने पुलिस बुला ली।

मनजीत ईगराह, एबीवीपी ग्रामीण क्षेत्र जिला प्रधान
कार्यक्रम के आयोजन के लिए चस्पा दिए थे पोस्टर कार्यक्रम के आयोजन के लिए एक दिन पहले ही महाविद्यालय में पोस्टर चस्पा दिए थे और कैंपेन भी चलाया गया। एसएफआई सभी देशभक्तों की जयंती व पुण्य तिथि पर महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करती है। जहां हर बार एसएफआई कार्यक्रम आयोजित करती है, वहां एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सभा की हुई थी। इसके चलते एसएफआई ने दूसरी जगह कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

मानव, एसएफआई नेता

एसएफआई के कार्यक्रम की सूचना नहीं थी
दोनों छात्र संगठन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। छात्र संगठनों द्वारा नारेबाजी की गई, जिस पर उन्हें रोका गया और शांति बनाए रखने की बात कही गई। पुलिस को बुलाया गया, ताकि महाविद्यालय का माहौल ना बिगड़े। कार्यक्रम के लिए एबीवीपी ने अनुमति ली हुई थी और एसएफआई के कार्यक्रम की महाविद्यालय प्रशासन के पास सूचना नहीं थी।
आरके हुड्डा, प्राचार्य
राजकीय महाविद्यालय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें