फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए बेहद जरूरी : अश्विनी

विज्ञापन
17जेएनडी12: एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवक। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान नरवाना की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित विशेष शिविर के 5वे दिन विभिन्न सामाजिक व जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने चौपाल बड़नपुर में सफाई अभियान चलाकर दिन की शुरुआत की और ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने एनएसएस गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान वातावरण में देशभक्ति और सेवा भावना का उत्साह देखने को मिला।
ब्रह्माकुमारी आश्रम से पहुंचे अश्विनी कुमार ने स्वयंसेवकों को ध्यान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भाग दौड़ भरी जिंदगी में ध्यान मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए बेहद जरूरी है। ध्यान करने से तनाव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को एकाग्रता और फोकस बढ़ाने के सरल तरीके भी बताए। इस दौरान उनके मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने ध्यान का अभ्यास भी किया।
विज्ञापन

एनएसएस प्रभारी विनोद कुमार ने अश्विनी कुमार का शिविर में पहुंचकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं सह-प्रभारी जगबीर सिंह ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा बडनपुर गांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें