28जेएनडी03: वाद -विवाद प्रतियोगिता में मौजूद छात्र और अन्य। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और तार्किक अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना था।
प्रतियोगिता के दौरान जीएमओ (आनुवंशिक रूप से संशोधित जीव) के लाभ व हानि, प्लास्टिक प्रतिबंध की आवश्यकता और जैव विविधता बनाम जलवायु परिवर्तन जैसे ज्वलंत विषयों पर प्रतिभागियों ने तर्क प्रस्तुत किए। अभिमन्यु ने प्रथम, बिंदु ने द्वितीय और कुणाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने विजेताओं को कहा कि ऐसी बौद्धिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं। इस दौरान डॉ. पुष्पा जांगड़ा और डॉ. सविता मौजूद रहीं।