फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने किसान आंदोलन के लिए जींद से भरी हुंकार

विज्ञापन
किसान आंदोलन के दौरान प्रदर्शन करते आप नेता। - फोटो : bureau
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश की सरकार पर किसान विरोधी होने के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को जींद से किसान आंदोलन की हुंकार भरी। किसानों की मांगों को लेकर आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र व प्रदेश की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मांगों का ज्ञापन तहसीलदार रामफल कटारिया को सौंपा गया। इससे पहले पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने आज जाट धर्मशाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की बात कही थी। इसके के लिए भाजपा के नेताओं ने प्रदेश में कपड़े उतारकर हरियाणा में प्रदर्शन भी किया था। अब सत्ता में आने के बाद भाजपा की सरकार इस मुद्दे को भूल गई है। जयहिंद ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते देश भर का किसान बहुत दुखी है। प्रदर्शन के बाद आम नेता और कार्यकर्ता शहीद स्मारक पहुंचे और यहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


फसल बीमा योजना पर उठाए सवाल
जयहिंद ने कहा कि प्रदेश में लागू हुई फसल बीमा योजना में ढेरों खामियां हैं। प्रदेश के सभी किसानों को प्रदेश सरकार के खिलाफ लामबंद होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के हजारों किसानों का चीनी मिलों की तरफ करोड़ों रुपये बकाया हैं।

इनेलो पर भी साधा निशाना
जय हिंद ने इस दौरान भाजपा के साथ-साथ इनेलो पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इनेलो भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है। ऐसे में हरियाणा के किसानों की आवाज उठाने का काम आदमी पार्टी ही कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर जींद से शुरू किया गया आंदोलन जहां प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचेगा वहीं इसकी गूंज चंडीगढ़ तक भी जाएगी।
विज्ञापन


जींद के पिछड़ेपन के लिए बीरेंद्र सिंह जिम्मेदार
नवीन जय हिंद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ही जींद के पिछड़ेेपन के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने हमेशा ही यहां के लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। जय हिंद के अनुसार चौधरी बीरेंद्र सिंह ने यहां के लोगों के हितों को कभी कांग्रेस और कभी भाजपा के पास गिरवी रखकर अपने निजी हितों की राजनीति की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें