फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गैस संकट पर आप ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 13 Mar 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी12: डॉ. रजनीश जैन
विज्ञापन
जींद। गहराते रसोई गैस संकट पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि आज जनता बुनियादी जरूरतों के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है लेकिन सरकार समाधान के बजाय केवल खोखले आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन

डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि खराब प्रबंधन और संवेदनहीनता के कारण गैस एजेंसियों के बाहर कतार लग रही है। महिलाओं को कई-कई दिनों तक घरेलू गैस सिलिंडर का इंतजार करना पड़ रहा है जिससे रसोई का बजट और दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का दावा करने वाली सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग को रसोई चलाने तक के लिए मोहताज कर दिया है।
जनता की इस आवाज को बुलंद करने के लिए आम आदमी पार्टी 14 मार्च को हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर जोरदार विरोध, प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि यदि गैस की आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो पार्टी प्रदेश में बड़ा जनआंदोलन शुरू करेगी। आप ने मांग की है कि गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आम जनता को राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें