फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद ने दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश के सीएम से सुविधाएं मांगी

विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में महिलाओं का परिचय करवातीं डॉ. रजनीश। - फोटो : Jind
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों व पदाधिकारियों का परिचय सम्मेलन शनिवार को शहर के एक निजी होटल में हुआ। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा के प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शिरकत की। इसमें जिले की सभी विधानसभाओं के पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्यों ने शिरकत की।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने पार्टी की कार्यप्रणाली व नीतियों के बारे में सभी पदाधिकारियों को बताया और मनोहर सरकार से मांग की कि दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी 200 यूनिट बिजली फ्री देने व पुराने बिजली के बिल को माफ करे। चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार करे। भ्रष्टाचार को खत्म करें, सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण करके प्राइवेट से बेहतर बनाए।
उन्होंने कहा कि मामूली बरसात ने शहर के हालातों को दिखाने का काम किया है। जींद की सडक़ों पर तीन से चार फुट पानी भर जाता है, शासन व प्रशासन इसकी ओर कोई ध्यान नहीं देता। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाभ सिंह, राजेंद्र गुप्ता, महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. रजनीश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें