14जेएनडी28: रानी तालाब पर गैस सिलिंडर की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के
जींद। जिले में रसोई गैस की किल्लत को लेकर शनिवार को रानी तालाब पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने की। कार्यकर्ताओं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और न ही कहीं कालाबाजारी हो रही है लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। आरोप लगाया कि जींद जिले के कई क्षेत्रों में कई दिनों से घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत बनी हुई है। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की कतार देखी जा रही हैं। संवाद