14जेएनडी31: कलश लेकर कथा स्थल तक जाते हुए श्रद्धालु। स्रोत आयोजक।
नरवाना। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में श्री शिव महापुराण कथा तत्व ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। आयोजन अग्रसेन चौक स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। कथा का समापन 22 मार्च को होगा। कथा के शुभारंभ से पहले बाबा गैबी साहब मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक महंत प्रेम गिरि महाराज ने कहा कि मनुष्य को हमेशा अच्छी बातों को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर संजीव गर्ग, सुशील शास्त्री मौजूद रहे।