फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आधार सेवा केंद्र शुरू, सातों दिन मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
फोटो 25जेएनडी28-आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ करने पहुंची डीसी डॉ. वैशाली शर्मा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। जिले के नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं सरल और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध करवाने के लिए मंगलवार को जिला शॉपिंग सेंटर के एससीओ नंबर 191 में आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू किया गया। एलआईसी कार्यालय के पास स्थापित केंद्र का शुभारंभ डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने किया। इस दौरान यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक कर्नल हरमीत सिंह कपूर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीसी ने केंद्र का निरीक्षण कर टोकन सिस्टम, सेवा काउंटर, बैठने की व्यवस्था और आधार नामांकन व अपडेट से जुड़ी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कर्नल कपूर ने बताया कि केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा। यहां नए आधार नामांकन, नाम-पता-जन्मतिथि जैसे डेमोग्राफिक विवरण में अपडेट और बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा मिलेगी। आधार सेवाओं के लिए यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा। निर्धारित शुल्क से अधिक राशि देने से बचें और अनियमितता होने पर अधिकारियों को सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें