फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: करसिंधु के युवाओं ने जिम का सामान उपलब्ध करवाने की मांग रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। करसिंधु गांव के युवाओं ने सोमवार को जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा से मुलाकात कर गांव में जिम का सामान उपलब्ध करवाने की मांग रखी। अनुराग खटकड़ के नेतृत्व में पहुंचे युवाओं ने कहा कि गांव में युवाओं को व्यायाम और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करवाने की जरूरत है। युवाओं ने कुलदीप रंधावा को मांग पत्र सौंपते हुए गांव में जिम का सामान उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। रंधावा ने युवाओं की मांग को स्वीकार करते हुए जल्द ही गांव में जिम का सामान उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। अनुराग खटकड़ ने कहा कि जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा और उनके प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा की ओर से उचाना हलके के जिला परिषद वार्डों में विकास कार्यों को लगातार मंजूरी दिलाकर करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ युवाओं की जरूरतों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। गांव में जिम की सुविधा मिलने से युवाओं को इसका लाभ मिलेगा और वे नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें