फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक पर ढाई वर्ष तक यौन शोषण का आरोप, केस दर्ज

Thu, 25 Jul 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। युवती के साथ ढाई वर्ष तक दुष्कर्म करने के आरोप में सदर थाना पुलिस सफीदों ने युवती के गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह शहर में पढऩे के लिए आती थी। करीब ढ़ाई साल पहले गांव के ही युवक के साथ उसकी जान पहचान थी। एक दिन आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अज्ञात स्थान पर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसको ब्लैकमेल कर उसका ढाई साल तक दुष्कर्म किया। वह समाज में बदनामी के डर से चुप रही, लेकिन आरोपी उसको लगातार परेशान करने लगा तो उसने घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। इस मामले में सफीदों सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें