फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नहर में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत

Tue, 21 May 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी 31: घटना की जानकारी देते हुए परिजन। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। हांसी ब्रांच नहर के खड़े पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सलमान नाथ (17) निवासी पेहवा हॉल निवासी ढेहा कालोनी सफीदों के रूप में हुई। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नहर के पानी से निकलवाकर नगर के नागरिक अस्पताल में रखवाया। परिजनों ने बताया कि सलमान नाथ कूड़ा बिनने का काम करता था। वह सोमवार को कूड़ा बीनकर दो अन्य छोटे-छोटे बच्चों के साथ नहर में नहाने के लिए पहुंच गया। नहर पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है और वह नहर के खड़े पानी में यह समझकर उतर गया कि पानी कम है। जिस स्थान पर वह उतरा वहां पर गराई अधिक थी। पलभर में पानी की गहराई में समा गया। सलमान नाथ को तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वह डूब गया। उसके साथ गए दो बच्चों ने घर पर आकर सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे और उसे पानी की बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वह अपने नाना-नानी के यहां पिछले कई महीनों से रह रहा था। अभी कई दिन पूर्व उसके माता-पिता उसे लेने के लिए भी आए थे, लेकिन वह यह कहकर नहीं गया कि वह तो अभी नाना-नानी के पास ही रहेगा। शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी और सूचना मिलते ही वह नहर पर पहुंचे। सलमान को नहर के पानी से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

20जेएनडी 31: घटना की जानकारी देते हुए परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें