फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच लाख लेकर भेजा युवक को थाईलैंड, फिर बनाया बंधक

Fri, 10 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले के युवक को थाईलैंड में बंधक बनाने व पांच लाख हड़पे का मामला सामने आया है। जुलाना थाना पुलिस ने शामलो कलां निवासी रामपति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामपति ने एफआईआर में बताया कि उनके पड़ोसी अमन ने कहा कि उसे कहा कि थाइलैंड में एक ट्रांसपोर्ट में स्टॉफ की जरूरत है। अमन ने दीपक को थाईलैंड भेजने और काम दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। इसके बाद उसने अमन को पांच लाख रुपये दे दिए।
अमन ने दीपक को थाईलैंड भेज दिया लेकिन वहां जाकर पता चला कि जिस ट्रांसपोर्ट का वह जिक्र कर रहे थे वहां पर ऐसी कोई ट्रांसपोर्ट नहीं है। बाद में दीपक को वहां पर बंधक बना लिया गया और उसे थाईलैंड से म्यांमार की सीमा पर ले गए।
विज्ञापन

जहां उसे गैरकानूनी धंधे में धकेल दिया गया व उसे पैसे भी नहीं दिए जा रहे हैं। आरोप है कि अमन और अन्य लोगों इसी प्रकार से धोखे में रखकर पैसे ठगने का काम है। जुलाना थाना पुलिस ने अमन के खिलाफ बंधक बनाकर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मुरारी लाल ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें