28जेएनडी17: फेसबुक पर लाइव आते हुए पवन उर्फ जोन का फाइल फोटो।
जींद। सफीदों के आदर्श कॉलोनी के रहने वाले पवन उर्फ जोन (45) ने शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर लाइव आकर जहर निगल लिया। युवक ने बागडू गांव निवासी एक दंपती पर पैसे न देने का आरोप लगाया है।
जहर निगलने के बाद युवक को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर किया था लेकिन परिजन उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल ले गए हैं।
सफीदों थाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि पवन उर्फ जोन की पुरानी अनाज मंडी मार्ग पर जोन हेयर सैलून नाम से दुकान है। शनिवार की दोपहर पवन ने फेसबुक पर लाइव आकर जहर निगल लिया। इससे पूर्व पवन ने गोहाना-सफीदों मार्ग स्थित बागडू गांव के एक दंपती पर उसके पैसे नहीं दिए के आरोप लगाए।
बताया कि पवन को स्थानीय लोगों ने शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया लेकिन गंभीर हालत के चलते परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए हैं। युवक अभी बयान देने की हालत में नहीं है।