फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चलती ट्रेन से तीन पर्स लेकर कूद गया युवक

Mon, 11 May 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांधीनगर से चंडीगढ़ जा रही 19411 गांधीनगर कैपिटल में नरवाना स्टेशन के पास एक युवक यात्रियों के तीन पर्स चोरी कर चलती ट्रेन से कूद गया। जीआरपी ने गुजरात के वडोदरा जूना पदारा रोड निवासी रिजवान सैयद की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह नौ मई को परिवार के साथ चंडीगढ़ जा रहा था। उन्हें कश्मीर घूमने जाना था। ट्रेन तीन बजकर दस मिनट पर नरवाना स्टेशन पर रुकने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। ट्रेन स्टेशन से 100 मीटर ही चली थी कि एक युवक आया और उनके तीन पर्स उठाकर चलती ट्रेन से कूद गया। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें