उचाना। 22 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को नामजद कर जांच शुरू की है। उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने कहा कि उसकी बेटी को उसकी बेटी को मोनू नाम का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। वह अब तक अपने स्तर पर तलाश करते रहे, लेकिन उसकी बेटी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। उसकी बेटी की तलाश की जाए। जांच अधिकारी एसआई सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।