05जेएनडी07-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : 1
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ ने अवैध हथियार के साथ शाहपुर निवासी आशीष उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
डिटेक्टिव स्टाफ की टीम बुधवार शाम को कंडेला बस अड्डा पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक युवक काले रंग की शर्ट और ग्रे रंग की लोवर पहने हुए अवैध हथियार सहित शाहपुर से श्रीरागखेड़ा रोड पर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है।
सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो वहां पर एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। संवाद