फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लजवाना कलां गांव के पास हृदय गति रुकने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के लजवाना कलां गांव के पास 32 वर्षीय पवन कुमार की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सूचना मिलते जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बुढ़ा खेड़ा गांव निवासी पवन कुमार लजवाना कलां गांव में खाद बीज की दुकान चलाते थे। वीरवार को देर शाम वह कार से घर जा रहे थे और लजवाना कलां गांव से कुछ दूर ही पवन को हार्ट अटैक आ गया।
देर रात तक जब पवन घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। पवन की कार सड़क के किनारे खड़ी मिली और अंदर पवन का शव मिला।पवन की मौत से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन



दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
पवन की शादी 10 साल पहले हुई थी। पवन के परिवार में दो बच्चे हैं। एक लड़का अक्षर 7 साल और लड़की मन्नत 4 साल की है। पवन की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें