फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पानी के बीच बने गड्ढे में सीमेंट से भरी ट्रॉली पलटी

Fri, 28 Jul 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
पानीपत रोड पर खड़े पानी में पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। सडक़ों की खराब स्थिति व जल निकासी व्यवस्था चौपट होने को लेकर लोगों में शासन व प्रशासन के प्रति काफी रोष है। नगर के पानीपत रोड पर एक निजी स्कूल के पास एक सीमेंट की ट्रैक्टर ट्रॉली फंसकर पलट गई। चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन दूसरी और ट्रॉली में भरे हुए काफी सीमेंट के कट्टे पानी में गिरकर खराब हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कुरड़ का गुरदेव सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट भरकर पानीपत रोड से गुजर रहा था। जैसे ही वह वहां स्थित एक निजी स्कूल के सामने खड़े पानी व टूटे हुए रोड से होकर गुजरने लगा तो वहां पर मौजूद एक गड्ढे में उसकी ट्रॉली के पहिए फंस गए और उसकी ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर चालक गुरदेव ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रॉली में लदे सिमेंट के कट्टे पानी में गिर गए। उसके बाद एक अन्य ट्रैैक्टर-ट्रॉली को बुलाकर वहां से गिरे हुए सीमेंट के कट्टे लदवाएं गए और मार्ग को खाली करवाया। लोगों का कहना है कि सफीदों की कोई सडक़ सुरक्षित नहीं है। नगर का पानीपत रोड, असंध रोड, गैस एजेंसी रोड, बाईपास रोड, जींद रोड, मार्केट कमेटी रोड, रेलवे रोड़, गोरक्षानंद गोशाला रोड, खानसर चौंक सभी के हालत नाजुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें