फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, महिला के छोड़कर जाने से था परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पानीपत रेललाइन पर मंगलवार सुबह एक युवक ने न्यू कृष्णा कॉलोनी के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक एक शादीशुदा महिला के साथ सहमति संबंध में रहता था और वह उसे छोड़कर चली गई थी। इस वजह से युवक परेशान था और आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है लेकिन परिजनों ने कार्रवाई नहीं करवाई है।
न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय प्रवीण सात-आठ महीने से महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। दोनों के परिजन एतराज करते थे लेकिन प्रवीण फिर भी नहीं मान रहा था। फिर दोनों घर से भागकर रेवाड़ी के शहर बावल में जाकर रहने लगे। इसकी भनक महिला के पति और परिजनों को लगी तो वे बावल पहुंच गए। वहां युवक के साथ मारपीट की और महिला को अपने साथ ले आए।
विज्ञापन

तभी से युवक मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। मंगलवार सुबह प्रवीण ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में युवक ने महिला के परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही किसी पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें