जींद। छात्तर गांव में उलाहना देने गई महिला पर लाठी-डंडों से पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
छात्तर निवासी महिला राजो देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पौत्र कपिल 27 अप्रैल को रात को अपने दादा की रोटी देकर साइकिल पर अपने घर वापस आ रहा था। जब वह मोजी राम के घर के सामने पहुंचा तो उसके साइकिल के आगे कुत्ता आ गया। उसे दूर करने के लिए उसने साइकिल की घंटी बजा दी। उस समय मोजी राम गली में खड़ा था। उसने शराब पी रखी थी। घंटी बजाने पर उसने कपिल को धमकाया कि साइकिल की घंटी से उसकी गाय फड़क गई। कपिल ने घर आकर घटना बताई। इस पर राजो देवी मोजी को समझाने घर निकलीं तो वह बाहर ही मिल गया, उन्होंने पौत्र को धमकाने की वजह पूछी तो उसने गुस्से आकर पैरों पर डंडे से 3-4 वार कर दिया। चोट लगने पर वह गिर गईं। शोर मचाने परिजन माैके पर पहुंचे। परिवार वालों और आस-पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोजी राम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।