फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मालगाड़ी की चपेट में आई दो महिलाएं, एक की मौके पर मौत और दूसरी घायल

Sun, 16 Nov 2025 10:28 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

पानीपत रेल लाइन पर रविवार को दो महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गईं। इससे एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत रेल लाइन पर रविवार को दो महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गईं। इससे एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को मेडिकल खानपुर रेफर किया गया है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


रविवार को टीडोखेड़ी निवासी 26 वर्षीय महिला मुकेश और 40 वर्षीय शीला पशुओं के लिए चारा लेने के लिए घर से गई थी। जब वह चारा लेकर रेल लाइन के किनारे जा रही थी, तभी मालगाड़ी आ गई। इस दौरान वह मालगाड़ी से बचने के लिए रेल लाइन से कूदने लगी, जिससे दोनों मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। इससे मुकेश नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शीला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

आसपास के लोगों ने तुरंत जीआरपी को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कपिल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सफीदों पहुंचाया, जिसका पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। परिजनों ने बताया कि दोनों महिलाएं रोजाना पशुओं का चारा लेने के लिए जाती थीं, लेकिन रविवार को यह हादसा हो गया। मृतका तीन बच्चों की माता थी और पशुओं का पालन कर परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। मृतका का पति रोहताश मजदूरी करता है। थाना प्रभारी कपिल ने बताया कि शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें