20जेएनडी 13: महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता पूनिया व पुणे से पहुंचे अधिकारी एमओयू दिखाते हु
जींद। राजकीय महाविद्यालय सफीदों में जल्द ही मौसम केंद्र (ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन) स्थापित किया जाएगा। मंगलवार को भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे के बीच एक महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता पूनिया व पुणे से आए संस्थान के अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत महाविद्यालय परिसर में आधुनिक तकनीक से युक्त स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किया जाएगा जिससे तापमान, वर्षा, आर्द्रता, वायु की गति एवं दिशा जैसी मौसम संबंधी जानकारियां वास्तविक समय में प्राप्त की जा सकेंगी।
यह केंद्र विद्यार्थियों के शैक्षणिक अध्ययन, शोध कार्य तथा पर्यावरणीय जागरूकता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। प्राचार्य डॉ. सविता पूनिया ने कहा कि यह पहल महाविद्यालय को अकादमिक एवं शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगी। उन्होंने भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. बलविंदर भी मौजूद रहे।