10जेएनडी08-शहर के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे शहर थाना प्रभारी मनीष कुम
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की सोमवार को इतिहास और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा थी। उड़नदस्ता टीम ने रामराय गांव में स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यार्थी इतिहास विषय की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया। विद्यार्थी के पास नकल की पर्ची थी। जांच के दौरान टीम ने विद्यार्थी को काबू कर लिया और यूएमसी बनाई गई, जबकि जीव विज्ञान विषय की परीक्षा नकल रहित रही। परीक्षा को नकल रहित कराने को लेकर उड़नदस्ता की टीम के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी मुस्तैद है। सोमवार को परीक्षा के दौरान शहर के एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शहर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थी के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाए। दोपहर 12 बजे परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया और विद्यार्थियों ने नोटिस बोर्ड पर चस्पाई गई सूची में अपना रोल नंबर देखा। फिर उड़नदस्ता टीम लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा करती रही। सुपरिंटेंडेंट रविंद्र ने कहा कि रामराय के परीक्षा केंद्र पर एक विद्यार्थी को इतिहास विषय की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया और यूएमसी बनाई, जबकि जीव विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक रही।