नरवाना। जिले में एक बार फिर डेंगू के मामले सामने आए हैं और वह भी नरवाना क्षेत्र में। नरवाना में डेंगू के पांच मामले सामने आने के बाद जिले में डेंगू के मामले की संख्या 42 हो गई है। अकेले नरवाना में डेंगू के मामलों की संख्या 32 है।
वीरवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट के अनुसार पंजाबी चौक निवासी 30 वर्षीय महिला, सीआईए स्टाफ थाना गली निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग, हरि नगर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, टोहाना रोड निवासी 18 वर्षीय युवक तथा सीआईए स्टाफ थाना वाली गली निवासी 16 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि सभी पॉजिटिव मिले लोगों के मकानों में फॉगिंग करवाई जा रही है तथा परिवार के अन्य सदस्यों के रक्त के नूमने लेकर उनकी जांच करवाई जाएगी।