फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामराय गांव में स्वीमिंग पूल बनवाया जाएगा : विनेश फोगाट

Mon, 02 Mar 2026 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी18-रामराय गांव में विधायक विनेश फोगाट का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जींद। रामराय गांव में रविवार को चबूतरे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में जुलाना विधायक विनेश फोगाट पहुंचीं। कहा कि रामराय गांव में स्वीमिंग पूल बनवाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नौगामा खाप के प्रधान सुरेश बहबलपुर ने की।
विज्ञापन

विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि आप सभी के बीच बैठकर वही अपनापन महसूस हुआ जैसा चुनाव के समय हुआ था। आपकी विधायक ही नहीं, बेटी हूं और आज भी वही रिश्ता है। उन्होंने कहा कि गांव में बेटियों और युवाओं की बड़ी संख्या देखकर खुशी हुई। राजनीति में झूठे वादों की जगह प्राथमिकता के साथ काम करना है।
उन्होंने विधानसभा में भी गांव के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि रामराय गांव में स्वीमिंग पूल बनवाया जाएगा। इसके लिए हम मिलकर काम करेंगे तो हर लक्ष्य पूरा होगा। इस अवसर पर धनराज गिल, जयसिंह, रामराजी ढुल, रामराय सरपंच प्रतिनिधि गंगा प्रसाद, महेंद्र, जोरावर ढुल, स्विमिंग कोच रामढुल और रविंद्र ढुल कबड्डी कोच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें