फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गोहाना रोड पर बनेगी 29.10 लाख रुपये से होगा गली का निर्माण

Fri, 04 Apr 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के विकास को गति देने के लिए नगर परिषद लगातार काम कर रही है। इसके चलते शहर के वार्डों में गली, पार्क व सड़कों के निर्माण को गति दी जा रही है। अब गोहाना रोड पर वार्ड नंबर 23 में दो नंबर गली का निर्माण करवाया जाएगा। यह गली लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी।
विज्ञापन

गोहाना रोड पर गली नंबर दो के निर्माण के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाए हैं। यह टेंडर 29.10 लाख रुपये की लागत का है। इसमें ब्लाॅक की गली बनाई जाएगी। इस गली के निर्माण के लिए लगे टेंडर की बिड 11 अप्रैल को खोली जाएगी। यह गली गोहाना रोड से एडवोकेट कविता शर्मा के मकान तक बनाई जाएगी। गली निर्माण की मांग को लेकर इस गली के लोगों ने नप चेयरपर्सन के सामने पहले भी कई बार मांग की थी। कॉलोनीवासियों को बरसात व रात के समय में बदहाल गली में ज्यादा परेशानी होती थी। स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को बदहाल गली से गुजरना मुश्किल बना हुआ था। अब इस गली के निर्माण के बाद यहां के लोगों को राहत मिलेगी।

गली के निर्माण के लिए 29.10 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। 11 अप्रैल को टेंडर की बिड ओपन होगी। इसके बाद टेंडर जारी कर जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा, ताकि कालोनी के लोगों को बदहाल गली से छुटकारा मिल सके। नप लगातार गलियों व पार्कों के सुधार के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराधा सैनी चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें