फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज से कुरुक्षेत्र-फुलेरा के बीच दौड़ेगी विशेष ट्रेन, जुलाना में भी होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। खाटू श्याम के दर्शन के लिए राजस्थान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे की ओर से कुरुक्षेत्र से राजस्थान के फुलेरा के बीच 19 से 22 नवंबर तक चार दिवसीय विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव जुलाना रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इससे जुलाना सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं को राजस्थान जाने के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग लंबे समय से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जुलाना रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को अब दूसरे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने के लिए अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।
निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ट्रेन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से रात 11:30 बजे रवाना होगी। यह रात 1:40 बजे जुलाना पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद रात 1:42 बजे फुलेरा के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन सुबह 8:30 बजे फुलेरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह 9:50 बजे फुलेरा से चलेगी और दोपहर 3:57 बजे जुलाना पहुंचेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 12 साधारण श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड डिब्बे सहित कुल 14 डिब्बे लगाए गए हैं। चार दिन के इस विशेष संचालन से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम की यात्रा के लिए रेल सुविधा मिलेगी।
श्रद्धालुओं को राजस्थान पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी
स्टेशन मास्टर चंद्रप्रकाश ने बताया कि रेलवे की निर्धारित समय सारिणी के अनुसार विशेष ट्रेन के संचालन और जुलाना स्टेशन पर ठहराव की व्यवस्था की गई है। यह ट्रेन 19 नवंबर से 22 नवंबर तक कुरुक्षेत्र और फुलेरा के बीच संचालित होगी। इस विशेष रेल सेवा से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम के दर्शन के लिए राजस्थान पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें