फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 28 मार्च को अंबाला से अयोध्या के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन

Mon, 23 Mar 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के वृद्धजनों को अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर के दर्शन करवाने के लिए 28 मार्च को विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चार बजे अंबाला रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा के लिए जींद जिले के पात्र लाभार्थियों को भी शामिल किया गया है। यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। जिन लाभार्थियों का सरल पोर्टल पर पंजीकरण है उन्हें स्टेशन पर डीआईपीआरओ कार्यालय द्वारा आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके बिना यात्रा की अनुमति नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे ताकि बुजुर्गों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें