17जेएनडी30-स्वच्छता को लेकर जागरूक करते हुए। स्रोत: प्रशासन
उचाना। हरियाणा स्वच्छता अभियान-2025 के तहत सोमवार को लघु नाटक प्रस्तुत करके लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। शहर में विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर हरियाणवी लघु नाटक प्रस्तुत किया। सफाई दरोगा जयपाल ने बताया कि निरंतर टीमें बना कर लोगों को वार्डों, बाजारों में दुकानदारों, राहगीरों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। लघु नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। उचाना को स्वच्छता के मामले में नंबर वन पर लेकर आना है। जहां स्वच्छता होता है वो क्षेत्र बीमारी से दूर रहता है। संवाद