फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

Mon, 22 Sep 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी31-घटनास्थल पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी। स्रोत शहरवासी
विज्ञापन
जींद। शहर की न्यू कृष्णा कॉलोनी में सोमवार को शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भंयकर रूप धारण कर लिया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग से घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

न्यू कृष्णा काॅलोनी निवासी महिला सुनीता ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। सोमवार को वह घरेलू कामकाज निपटा रही थी तभी अचानक घर में आग लग गई। उसे तुरंत शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
इसके बाद मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से लाखों रुपये का सामान जल चुका था।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को सूचना मिली थी कि कोर्ट के पीछे न्यू कृष्णा कालोनी में शार्ट-शर्किट से आग लग गई है। जिस समय आग लगी उस समय मकान के अंदर कोई नहीं था। इसलिए जान माल का नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना देकर आग बुझा दी गई थी। -मनीष सहारण, प्रभारी, शहर पुलिस थाना, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें